सागर (sagarnews.com)। Sagar News हरसिद्धि माई बाघराज मंदिर में मां हरसिद्धि को 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। मोतीनगर क्षेत्र से निकाली गई चुनरी यात्रा बड़ा बाजार, सरस्वती मंदिर, काकागंज होते हुए मां हरसिद्धि बाघराज मंदिर पहुंची। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
यात्रा का आयोजन प्रजापति समाज और हरसिद्धि माता भक्त मंडल के द्वारा किया गया। यात्रा जैसे ही रामबाग मंदिर प्रांगण पहुंची वहां यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी और चुनरी की पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गयी।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021