सागर (sagarnews.com)। Sagar News BJP पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सागर के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मोतीनगर चौराहा स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन में हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता केबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह नक की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह, महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं कार्यक्रम के आयोजक नगर विधायक शैलेन्द्र जैन जी उपस्थित थे।
विधायक शैलेन्द्र जैन 25 सितम्बर को कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाते हैं। जैन ने स्वागत भाषण में कहा कि हम गौरवान्वित है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने बताया कि हम यह कार्यक्रम मूलतः पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मनाते है, जिसका उद्देष्य हमारे पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्त्ताओं का सम्मान करना है और पार्टी के छोटे कार्यकर्त्ताओं को एक मंच प्रदान करना है। इस तरह के कार्यक्रम से अपने नींव के पत्थरों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त होता है। जिन्होने अपने खून और पसीने से पार्टी को सींचकर एक वट वृक्ष का रूप दिया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के श्रम से ही पार्टी चलती है। भाजपा कार्यकर्ता देश के लिये समाज के लिये कार्य करते है इसलिये इन्हें देवतुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है। सागर नगर निगम सागर शहर को स्वच्छ बनाने में मेहनत कर इन्दौर को हराकर सागर शहर को स्वच्छता में नम्बर पर लाएं तो बहुत खुशी होगी।
संचालन सागर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया एवं आभार अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात् सहभोज भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लता वानखेडे, विष्णु आर्य, सुधीर यादव, हरिराम सिंह, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, संध्या भार्गव, रामेश्वर नामदेव, रामकुमार साहू, देवेन्द्र कटारे, जगन्नाथ गुरैया, सविता जिनेश साहू, निकेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह जी, कृष्णवीर सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021