सागर (sagarnews.com)। Sagar News मकरोनिया में बन रहे रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का रेलवे ट्रैक के ऊपर गिर्डर डालने का काम शुरू हो गया है। आरओबी को 30 अक्टूबर तक यातायात के लिए खोल दिए जाने की उम्मीद है।
कलेक्टर आर्य और पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने गिर्डर लॉन्च करने के काम का निरीक्षण किया एवं समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आरओबी खोलने से पहले समस्त सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। पूरे आरओबी पर रेलिंग लगाए एवं दिशा सूचक बोर्ड भी लगाएं ।
एनएचएआई के पंकज व्यास ने बताया कि आरओबी को पूरा करने के लिए गिर्डर सहित अन्य सामग्री पहुंच चुकी है एवं आवश्यक समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। गिर्डर को लांच करने के लिए मुंबई से क्रेन भी स्थल पर पहुंच गई है। रेलवे द्वारा जैसे ही अनुमति प्रदान होगी तत्काल गर्डर लांच कर दिए जाएंगे। गर्डर लांच करने के बाद आरओबी का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा और उसके बाद यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021