Tribal Festival Sagar लोक कलाकारों ने नृत्य के जरिये दिखाई आदिवासी संस्कृति

trible-festival

तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव की रंगारंग शुरुआत

सागर (sagarnews.com)। Tribal Festival Sagar दक्षिणमध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन सागर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है ।दिनांक 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाला यह आदिवासी महोत्सव सागर के लोकरंगदर्पण कला केंद्र द्वारा आयोजित किया गया है।

संस्था की सचिव विनीता दोहरे द्वारा बताया गया की इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी लोक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना तथा इन कलागुणों का संवर्धन करना है। कार्यक्रम में देश के 6 राज्यों के आदिवासी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कलाकार शामिल हैं। सागर जिले के केसली गांव के आदिवासी कलाकार इस माध्यम से पहली बार किसी रंगमंच पर अपनी कला प्रस्तुत कर रहे हैं।

महाराष्ट्र से आए हुए कलाकारों में प्रसिद्ध नृत्य कलाकार चंद्रकांत पाटील और उनका संघ अपनी कलाएं प्रस्तुत करेगा। उनके साथ महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक. संदीप पाटिल, प्रसिद्ध ढोलकी सम्राट गणेश पाटिल और ढोलवादक संदेश पाटिल भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश से लोकनृत्य राई, सैरा, बधाई और छत्तीसगढ़ से लोकनृत्य पंथी, महाराष्ट्र से लावणी, गोंधल तथा तेलंगाना से लोकनृत्य मातुरी एवं कर्नाटक से डोलु कुणीता ऐसे विविध लोकनृत्यों की प्रस्‍तुति की जाएगी।

आयोजन की शुरुआत 6 अक्टूबर शाम 5:00 बजे मधुकर शाह समाधिस्थल गोपालगंज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा बस स्टैंड तक कला शोभायात्रा से हुई। द्वितीय और तृतीय दिवस 7 और 8 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से आदिवासी कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति होगी।

महोत्सव में अतिथि के रूप मे रामसहाय पांडे, विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्‍यक्ष वृंदावन अहिरवार, कलेक्टर दीपक आर्य उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित आज़ादी का अमृत महोत्सव इस अभियान के चलते हुए इस आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति में महेंद्र चढ़ार कुंदन ठाकुर तनु ठाकुर, अंशुल, अंशिका अहिरवार, अंकित सेन, प्रिंस यादव, शालिनी चौधरी, पवन चौरसिया, राम ठाकुर आदि शामिल हैं.

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021