Sagar News भूपेंद्र सिंह ने मंगलगिरि पहुंच कर आचार्यश्री से आशीर्वाद लिया

mangalgiri-bhupendra

सागर (sagarnews.com)। Sagar News नववर्ष के प्रथम दिन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जैन तीर्थ क्षेत्र मंगलगिरि पहुंच कर आचार्य विरागसागर जी के दर्शन और पादप्रक्षालन किए। आचार्यश्री विरागसागर जी ने सिंह को मंगल कलश भेंट किया।

मंगलगिरि में चल रहे श्री 133 मंडलीय सिद्ध चक्र महाअर्चना विधान महायज्ञ के समापन दिवस पर पहुंचे मंत्री भूपेन्द्र सिंह का जैन समाज की ओर से स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, नेमीचंद्र जैन, नेवी जैन, अशोक जैन पिड़रुआ, प्रमोद जैन वारदाना, मनोज जैन बंगेला, श्रीकांत जैन सहित जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित थे।

bamora-mandir

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नववर्ष के प्रथम दिवस बामोरा स्थित रूद्राक्षधाम में भगवान राधाकृष्ण के दर्शन किए। सिंह ने प्रभु से प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और विकास की कामना की।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021