सागर (sagarnews.com)। Sagar Congress Protest महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में तीन मढ़िया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे।
अध्यक्ष ने कहा कि देश एवं प्रदेश के अंदर महंगाई का स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार में जो सिलिंडर चार सौ रुपये का आता था, अब वही सिलिंडर 1150 रुपये का हो गया है। महंगाई से आमजन का जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम सागर के बाद दिल्ली में भी धरना प्रदर्शन का आयोजन करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे ने कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाडली बहना योजना का नारा सिर्फ एक जुमला है। इसके पहले भी उज्जवला योजना के अंतर्गत इन्होंने हर महिलाओं को फ्री गैस सिलिंडर देने का वादा किया था। आज भाजपा की इस योजना का क्या हाल है। इससे आमजन बखूबी वाकिफ है। भाजपा के हर एक जुमले का जवाब मप्र की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने वोट की चोट से देगी।
धरने को भावना रोहन, हेमकुमारी कुर्मी, माधवी चौधरी, चक्रेश सिंघई, सुरेंद्र चौबे, महेश जाटव, विजय साहू, सिंटू कटारे, राहुल चौबे, अर्चना कन्नौजिया आदि ने संबोधित किया। संचालन एनएसयूआई नेता जैद खान ने किया। जाहिद ठेकेदार, वसीम खान, रोशनी खान, सागर साहू, राजेश ठाकुर, लल्ला यादव, रंजीता राणा, जमुना प्रसाद, देवेंद्र वाल्मिकी, मेघा विश्वकर्मा, राना खान, सना खान, राबिया बेगम, आमिर वीरू, नदीम खान, समीर खान, साजिदा बेगम, मौसमी संसोधिया, रजनी प्रजापति, उमा श्रीवास्तव, मीना विश्वकर्मा आदि शामिल थीं।