Sagar News दसवीं और बारहवीं की दो लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का समय से पहले मूल्यांकन

evaluation

सागर (sagarnews.com)। कक्षा 10वीं और 12वीं की 2 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय से पहले पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। 700 से अधिक शिक्षकों ने इस कार्य को बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कुशलतापूर्वक अंजाम दिया। कक्षा 10वीं की 1,27,601 और कक्षा 12वीं की 80,781 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है।

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलवाकर और उनकी निगरानी में यह सुनिश्चित किया कि मूल्यांकन कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध हो। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन और समन्वय संस्था के प्राचार्य सुधीर तिवारी को बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी को नोडल अधिकारी और शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आनंद तिवारी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया।

सुधीर तिवारी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य चार चरणों में पूरा किया गया। शिक्षकों ने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर इस कार्य को संपन्न किया। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनका मूल्यांकन 700 से अधिक प्रशिक्षित शिक्षकों ने किया।

कलेक्टर ने समय से पहले कार्य पूरा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, समन्वय संस्था के प्राचार्य, सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। इस उपलब्धि से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित हुआ है।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2025