सागर नगर निगम (Sagar Municipal Corporation) का आर्थिक संकट सुलझा, बैंक से कर्ज लेकर देंगे स्‍टाफ का वेतन

nagar-nigam-mic-meeting

सागर: सागर नगर निगम (Sagar Nagar Nigam) में दीापावली के ठीक पहले कर्मचारियों के वेतन अटकने का मामला सुलझ गया है। नगर निगम प्रशासन बैंक से कर्ज लेगा ताकि कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन बांटा जा सके। नगर निगम इसके लिए 5 करोड़ रुपये का ऋण लेगा। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने शुक्रवार को निगमायुक्त (Commissioner) राजकुमार खत्री और एमआईसी (MIC) सदस्यों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की।

कर्मचारी संघों ने ज्ञापन (Memorandum) सौंपकर दीपावली पूर्व वेतन भुगतान, बकाया एरियर (Arrears) निपटान, पदोन्नति (Promotion), शासन आदेश की तिथि से गृह भाड़ा देने और हड़ताल (Strike) के दौरान काटे गए सात दिन का वेतन बहाल करने जैसी मांगें रखी थीं। महापौर ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए वेतन भुगतान का निर्णय लिया।

कर्मचारी संघों की ओर से प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत, कर्मचारी कल्याण मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्र खटीक, आनंद मंगल गुरु, मनोज चैबे, वर्षा समद, सफाई कामगार यूनियन अध्यक्ष सुदेश सनकत, महेश करोसिया, भोला करोसिया, सुदामा मछंदर, विजय महावत, दशरथ महावत, दीपक ज्ञान और हेमंत सारवन बैठक में शामिल रहे।

बकाया वसूली Revenue Collection से चुकाएंगे कर्ज

महापौर ने कहा कि सभी कर्मचारी नगर निगम परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, “दीपावली सभी के लिए खास अवसर है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी समय पर वेतन प्राप्त करें और त्योहार अच्छी तरह मना सकें। इसके लिए 5 करोड़ रुपये का ऋण लिया जा रहा है, जिसे बाद में बकाया वसूली (Revenue Collection) से चुकाया जाएगा।”

वसूली में सहयोग करें कर्मचारी

एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कर्मचारी संघों की सभी मांगों पर महापौर और आयुक्त सहानुभूति से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे भी बकाया वसूली में सक्रिय सहयोग करें।

महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन देना और समस्याओं का समाधान परिषद का नैतिक दायित्व (Moral Responsibility) है। परिषद पूरी तरह कर्मचारियों के साथ है।

घोषणा से कर्मचारी संघों में उत्साह का माहौल

घोषणा के बाद कर्मचारी संघों में उत्साह का माहौल बन गया। सभी संघों ने महापौर का आभार व्यक्त किया। बैठक में एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, धर्मेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, रूपेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव और श्रीमती कंचन सोमश जड़िया समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →