सागर (sagarnews.com)। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दीवाली के अगले दिन यहां अलग अंदाज में नजर आए। गोवर्धन मेले में शामिल होने पहुंचे राजपूत ने मंच से पारंपरिक दिवारी गाई और मौनियों के साथ बुंदेली नृत्य किया।
राजपूत दीपावली के दूसरे दिन जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया पर लगने वाले गोवर्धन मेले में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मेले में उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर दिवारी गाई और मौनियों के बीच पहुंचकर नृत्य भी किया।
इससे पहले राजपूत ने गोवर्धन टौरिया पर गोवर्धन मंदिर पहुंचकर भगवान गोवर्धन का पूजन अर्चन किया। उसके बाद मेले में सांस्कृतिक और लोक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया। साथी क्षेत्रवासियों का हाल-चाल भी जाना। जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया पर हर साल दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट पर मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के गांव के हजारों लोग शामिल होते हैं।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021