महिला का शव कुएं में मिला, आत्महत्या की आशंका

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। मोतीनगर थाना अंतर्गत तुलसीनगर वार्ड में एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तुलसीनगर वार्ड के खुशीपुरा क्षेत्र में बने कुएं में कुछ लोगों ने दोपहर में एक महिला का शव तैरता देखा, तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि मृतक महिला फिलहाल मायके में रह रही थी जौर उसका मानसिक संतुलन ठीक नही था। महिला के चाचा ने बताया कि वह सोमवार की रात से ही घर से गायब थी। हम लोग अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं आज उसका शव कुएं में मिला।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021