सागर (sagarnews.com)। देश में बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मण्डलम कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस नरयावली के तत्वाधान में जन जागरण अभियान चलाया गया।
जन जागरण अभियान के दौरान आसमान छू रही महंगाई, भाजपा सरकार की युवा, किसान व जन विरोधी नीतियों से तंग आकर अभिषेक साहू, राजेन्द्र गुरु, आशु तिवारी, अजीत रजक, दीपक रजक, मयूर चंदेल, अभिषेक बाल्मीकि आदि दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, देव गुरुनानक जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि आज के दिन देश के अन्नदाता किसानों के पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के आगे झुक कर देश की अहंकारी भाजपा सरकार को तीन कृषि काले कानूनों को वापस लेना पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में लगातार मूल्यवृद्धि की जाकर आमजनों पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया जा रहा है। युवा, नौजवान रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। जिनकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संधर्षरत रहेगी।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021