सागर वन स्टार सिटी, स्वच्छता में मिली 26 वीं रैंक

sagar-news-thumbnail

सागर वन स्टार सिटी, स्वच्छता में मिली 26 वीं रैंक
स्टार रेटिंग में चयनित देश के 299 शहरों में शामिल हुआ हमाओ सागर
सागर (sagarnews.com)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के घोषित किये गये परिणाम में सागर नगर निगम ने पिछले वर्षों की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया है। देश के 1 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले 372 शहरों में सागर नगर निगम ने 26 वां स्थान हासिल किया है। वहीं देश में 4320 शहर जिन्होंने स्टार रेटिंग में भाग लिया इनमें से 299 शहर चयनित हुये उन शहरों में सागर नगर निगम ने भी अपना स्थान बनाया है। सागर अब वन स्टार सिटी है।
गौरतलब है कि 4 साल पहले 2017 में जन स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंिकंग जारी हुई तो उस समय देश 434 शहर शामिल हुये थे, जिसमें सागर नगर निगम को 23 वीं रैंक मिली थी। लेकिन आने वाले वर्षो में इसमें शहरों की संख्या बढ़ाते हुए 2018 में 4203 शहर इस प्रतियोगिता में शामिल हुये जिसमें सागर नगर निगम को 46वीं रेंक हासिल हुई थी। 2019 में 34 और नये शहरों को शामिल करते हुये देश के कुल 4237 शहर को शामिल किया गया था जिसमें सागर नगर निगम को 48वीं रेंक प्राप्त हुई थी। वर्ष 2020 में 4242 शहरों में सागर नगर निगम ने 43 वीं रैंक प्राप्त कर ओडीएफ$$का दर्जा प्राप्त किया। इसी प्रकार वर्ष 2021 में इस स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में 4320 शहर शामिल किये गये जिसमें देश के 1 लाख से 10 लाख की जनसंख्या वाले 372 शहरों में सागर नगर निगम ने पूर्व वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन करते हुये देश में 26वीं रैंक प्राप्त की और स्टार रेटिंग हेतु चयनित 299 शहरों में स्थान पाकर वन स्टार रैकिंग में भी जगह बनायी है जो सागर शहरवासियों को खुशी की बात है।
6 हजार में से 4180 अंक मिले
जानकारी के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में विभिन्न मानकों के अंतर्गत 6000 अंक निर्धारित किये गये थे। जिसमें नगर निगम सागर को सर्विस लेविल प्रोग्रेस के अंतर्गत 2400 अंक में से 2072.12 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार सर्टिफिकेशन अंतर्गत 1800 अंको में से 700 अंक एवं सिटीजन वाइस अंतर्गत 1800 अंकों में से 1409.28 अंक प्राप्त कर कुल 6000 अंकों में से 4181.40 अंक प्राप्त किये है।
रैंकिंग सुधारने में इनकी रही भूमिका
वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निपटारा, कचरे से खाद बनाना, अत्याधुनिक कचरा प्रंसस्करण प्लांट,सफाई एवं नाले नालियों को पक्का बनाने, शहर सौन्दर्यीकरण के लिये पार्को का निर्माण, गारवेज फ्री बनाने के प्रयास प्रमुख रहे हैं। सांसद राजबहादुरसिंह, नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, संभाग आयुक्त एवं प्रशासक मुकेश शुक्ल, कलेक्टर दीपक आर्य एवं पूर्व कलेक्टर दीपक सिंह के मार्गदर्शन में और निगम आयुक्त आर पी अहिरवार के निर्देशन में लगातार शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में किये गये कार्य और उनकी निगरानी के परिणाम स्वरूप नगर निगम के अधिकारियो एवं सफाई मित्रों की कड़ी मेहनत और शहर के नागरिकों का सहयोग नगर निगम सागर को यह रैंक दिलाने में सहयोगी बना।
विधायक ने थपथपाई ननि कमिश्नर और स्मार्ट सिटी सीईओ की पींठ
विधायक शैलेन्द्र जैन ने खुशी व्यक्त करते हुये कहा है कि देश के 1 लाख से 10 लाख की जनसंख्या वाले 372 शहरों में सागर शहर को 26वॉ स्थान मिला है और स्टार रेटिंग में भी 299 शहरों में सागर शहर शामिल हुआ है। उसके लिये उन्होने नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार एवं स्मार्ट सिटी सीईओ राहुलसिंह को धन्यवाद देते हुये कहा है कि अब शहर को लक्ष्य प्राप्त हुआ है, कि स्टार रेटिंग में हमें आगे बढऩा है और 3 स्टार रेटिंग के लिये नगर निगम के साथ-साथ जनता को भी सहयोग करना है। ताकि हम टाप 10 शहरों में शामिल हो सकें।
पहली बार मिली 1 स्टार रैंकिंग
संभाग आयुक्त मुकेश शुक्ला एवं कलेक्टर दीपक आर्य ने इस उपलब्धी पर नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार सहित स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सफाई मित्रों को शुभकामनायें दी है।
वहीं नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार ने अपने संदेश में इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के स्वच्छता कार्य में लगे संपूर्ण टीम एवं सफाई मित्रों को देते हुये कहा कि लगातार उनकी मेहनत और लगन से किये गये कार्य के कारण ही आज हम देश में 26 वें नम्बर पर एवं मध्यप्रदेश में तीसरे नम्बर पर आये है और पहली बार नगर निगम को 1 स्टार रैंिकंग भी प्राप्त हुई है।
सागर वन स्टार सिटी, स्वच्छता में मिली 26 वीं रैंक