खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने पदभार ग्रहण किया

kvn-mokalpur

सागर (sagarnews.com)। खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने पदभार ग्रहण किया। भोपाल में पदग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मंत्री आवास और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर और राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत सहित अनेक वरिष्ठ नेता मोजूद थे।

भूपेद्र सिंह ने कहा कि आज मां नर्मदा की जयंती है इस पुनीत अवसर पर राजेद्र सिंह जिस दायित्व को ग्रहण कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि वह इसे बेहतर ढंग से कार्य कर पाएंगे। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा के साधारण कार्यकर्ता के कार्य का भी मूल्यांकन किया जाता है और कार्य के आधार पर सम्मान मिलता है।

मोकलपुर ने कहा कि खनिज संसाधन के क्षेत्र में बुंदेलखंड और प्रदेश के विकास के लिए हम जो कर सकते हैं, अफसरों के साथ मिलकर एक बेहतरीन रणनीति पर काम करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन सुशील तिवारी ने किया।

इस अवसर पर बीना विधायक महेश राय, शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, खनिज विकास निगम के संचालक वरदमूर्ति मिश्रा, पूर्व विधायक रूद्रप्रताप सिंह, एससी नेमा, डीके शर्मा सहित निगम के अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021