यूक्रेन में सुरक्षित हैं रहली के अक्षय और सागर के वेदांत, शीघ्र स्‍वदेश लौटने की उम्‍मीद

akshay-patel

सागर (sagarnews.com)। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे सागर जिले के दो छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके अलग अलग देशों के रास्‍ते होकर जल्‍द भारत लपौने की उम्‍मीद है। दोनों छात्र वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं और अन्‍य छात्रों के साथ उनकी वापसी के लिए केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास इंतजाम कर रहे हैं।

यूक्रेन के ओडेशा शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सागर जिले के रहली निवासी अक्षय पटेल के परिजनों का कहना है कि वह सुरक्षित है और जल्‍द ही भारत लौटेगा। अक्षय से बात करने पर उन्‍होंने बताया कि वे और उसके सभी साथी ओडेशा (यूक्रेन) में सुरक्षित हैं।

अक्षय ने बताया कि सभी लोग यूक्रेन से रोमानिया जा रहे हैं, जो कि करीब 400 किलोमीटर दूर दूसरा देश है। वहां से भारत आने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में काउंसलर के माध्यम से रोमानिया जाने की व्यवस्था की जा रही है।

अक्षय के पिता दयाराम पटेल ने बताया कि वे अक्षय की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। अक्षय से लगातार बात हो रही है और वह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। वेउबस इतना ही चाहते हैं कि वह सुरक्षित वापस घर लौटे।

वेदांश भी सुरक्षित, कलेक्टर ने बात की, बस से पोलैंड जाकर लौटेगा स्‍वदेश

यूक्रेन में फंसे सागर के दूसरे छात्र वेदांश खरे भी सुरक्षित हैं। सुबह कलेक्टर दीपक आर्य ने वेदांश बात कर उनकी खैरियत की जानकारी ली। वेदांश ने बताया कि वे सुरक्षित हैं। उन्हें भरोसा है कि वे जल्द ही अपने देश लौटेंगे । दीपक आर्य ने वेदांश को आश्वासन दिया कि वे राज्य शासन से बात कर उनके स्वदेश लौटने की व्यवस्था के प्रयास कर रहे हैं।

एकता कॉलोनी निवासी वेदांश खरे यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि भारतीय दूतावास से बात की है। उन्हें बस के माध्यम से पोलैंड बॉर्डर पर ले जाया जा रहा है। जहां से भारत सरकार के द्वारा जो भी व्यवस्था की जाएगी, उसके माध्यम से वे अपने देश लौटेंगे। वेदांश के पिता संदीप खरे ने बताया कि वेदांश पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021