सागर (sagarnews.com)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे द्वारा पगारा रोड स्थित महादेव इंडस्ट्रीज पर कार्यवाही की गई।
दुबे ने बताया कि कलेक्टर आर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है और इसमें 6 क्विंटल 50 किलो से अधिक बगैर आयोडीन युक्त नमक पाया गया। इस नमक का उपयोग नमकीन बनाने में किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए संपूर्ण नमक को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि महादेव इंडस्ट्रीज के संचालक विशाल लालवानी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021