सागर (sagarnews.com)। कांग्रेस 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी। रविवार को अंबेडकर मूर्ति तक तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू एवं रेखा चौधरी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विधायकों को खरीद कर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक और काले काल में कमल नाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए 20 मार्च 2020 को स्वयं ही सत्ता का त्याग कर दिया था। सागर में रविवार 20 मार्च को शाम 5 बजे कटरा स्थित कांग्रेस कार्यालय से भगवानगंज स्थित अंबेडकर मूर्ति तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण तथा डॉ अंबेडकर एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और कमल नाथ के वीडियो संदेश का प्रदर्शन व प्रसारण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रवक्ता एवं सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक, राकेश सरवैया दीनदयाल तिवारी तथा मनोज पवार भी उपस्थित रहे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021