सागर (sagarnews.com)। पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेस अनु.जाति विभाग की जिला इकाई ने श्रृद्धा और गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इसी शृंखला में विचार गोष्टी का आयोजन भी किया गया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि थे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुये चौधरी ने कहा कि बाबू जगजीवनराम का देश के स्वतंत्रता संग्राम व देश की आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने श्रम सुधार संबंधी महत्वपूर्ण कानून पास कराते हुए लागू कराया। उन्होंने कहा कि सागर का बाबू जी से गहरा नाता इसलिये है क्योंकि सागर में महार रेजीमेंट की स्थापना बाबूजी की देन है।
संगोष्ठी में कांग्रेस अ.जा. विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र करोसिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, पि.वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष शरद राजा सेन, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, पि.वर्ग शहर अध्यक्ष एड. घनश्याम पटैल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला,एन. एस. यू. आई अध्यक्ष सन्दीप चौधरी, युवा नेता पवन केशरवानी, युकां नगर संजय रोहिदास आदि ने विचार व्यक्त किये।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021