सागर (sagarnews.com)। पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ नगरीय निकाय चुनाव में भाग लेने सागर पहुंचे। यहां आकर उन्होंने महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन तथा वार्ड पार्षदों के समर्थन में विशाल रोड से निकालकर उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
हेलीपैड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन, महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, विधायक तरवर सिंह लोधी, पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, संचालक रामकुमार पचौरी, प उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे, कार्यक्रम समन्वयक व प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मोहसा, राजकुमार पचौरी, अमित रामजी दुबे समेत कई वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ सागर जिले के प्रभारी पीसी शर्मा भी पहुंचे।
छह किलोमीटर लम्बा जुलूस
धर्मश्री से शुरू हुआ करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो पंत नगर गोला कुंआ इतवारा बाजार सराफा पारस टाकीज कोतवाली होकर तीनबत्ती पहुंचा। कमलनाथ ने विवि के संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से कटरा बाजार जामा मस्जिद गुजराती बाजार राधा तिराहा अप्सरा टाकीज होकर भगवानगंज पहुंचे।
कमल नाथ ने गुरुद्वारे में माथा टेककर अरदास की। गुरुसिंहसभा के प्रधान तथा गुरजीत सिंह अहलूवालिया जितेंद्र सिंह चावला आदि ने उन्हें सरोपा तथा किरपाण भेंट कर लोकतंत्र की लड़ाई जीतने की शुभकामनाएं दीं।
रोड शो के समापन पर खुली की जीप में जनता को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि सागर के कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है, इसे नगर निगम और आने वाले विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना है, जिससे आने वाले समय में आप लोगों और जनता को उत्पीड़न औऱ जुल्म से छुटकारा मिल सके।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021