कांग्रेस ने शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा को बताया फ्लॉप शो

cm-road-show

सागर (sagarnews.com)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने सागर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा को फ्लॉप शो करार दिया।

उन्‍होंने कहा कि चुनावी आचार संहिता के चलते प्रशासनिक मशीनरी के सहयोग के बिना निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की कलई खुलकर सामने आ गई है।

उन्होंने कहा कि पेमेंट बेस पर झंडा लेकर चल रही करीब 40 महिलाओं और 53 कार्यकर्ताओं के अलावा सड़क पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर नहीं आए। जन आशीर्वाद यात्रा में काफिले के रूप में भीड़ बढ़ाने के लिए सिर्फ प्रशासनिक तंत्र के अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों की उंगलियों पर गिनी जाने वाली संख्या में चार पहिया गाड़ियां ही चल रही थी।

इसे भी पढ़ें :भाजपा को जिताएं, विकास के सारे दरवाजे खोल दूंगा : शिवराज

पार्टी की ओर से मुख्य बाजार की दुकानों पर भेजे गए फूल और मालाएं भी जनता की नाराजगी और उदासीनता के चलते मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को इस फ्लॉप शो से समझ लेना चाहिए की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है और सागर में कांग्रेस की नगर सरकार बनाने का मन बना चुकी है।                 

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →