Nagriy Nikay Chunav के प्रथम चरण में मतदान शांति पूर्ण तरीके से जारी

सागर (sagarnews.com)। सागर जिले में Nagriy Nikay Chunav 2022 के प्रथम चरण में सागर नगर निगम, मकरोनिया नगर पालिका, रहली, बिलहरा, शाहपुर, सुरखी में मतदान चल रहा है।

जिले के छह नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और आरंभिक सूचनाओं के अनुसार 9 बजे तक पहले 2 घंटे में लगभग 11 प्रतिशत मतदान हो चुका था । 9 बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ नजर आने लगी। लोग शांतिपूर्वक मतदान कर रहे हैं।

Sagar Collector एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि Sagar में Nagr Nigam के 251 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है। पोलिंग शुरू होने के पूर्व मॉक पोल के दौरान 4 EVM में खराबी की शिकायत मिलने के बाद उन्‍हें बदल दिया गया।


चुनाव कराने के लिये 2000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रथम चरण के मतदान के लिए 394 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 72 संवेदनशील एवं 14 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों हैं।

आम नागरिक किसी अनयमितता के बारे में सागर पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479997610, पर सूचित कर सकते है।


विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021