Nagriy Nikay Chunav भाजपा की संगीता तिवारी बनीं सागर की नई महापौर

sagar-news-thumbnail

Nagriy Nikay Chunav के पहले चरण में सागर जिले में हुए मतदान के नतीजे : नगर निगम के 48 वार्ड में से 40 भाजपा के खाते में, कांग्रेस के 7 और 1 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी

सागर (sagarnews.com)। Nagriy Nikay Chunav के पहले चरण में हुए मतदान के नतीजे निकल आए हैं। Sagar Nagar Nigam के महापौर और 48 वार्ड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की संगीता सुशील तिवारी 12,714 मतों से महापौर निर्वाचित घोषित की गई।

Sagar Nagar Nigam के 48 वार्डों में पार्षद पद के लिए हुई वोटों की गिनती के बाद भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

महापौर पद के लिए 11 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती संगीता तिवारी को 1,34,157 मतों में से 70 हजार 653 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निधि सुनील जैन को 57,939 वोट मिले।

अन्य उम्मीदवारों में डा. गीता कुषवाहा पीएसपीयू को 1104, आप पार्टी की श्रीमती सावित्री राजेष पटेल को 2,368, चार अन्य निर्दलीय ज्योति सूर्यवंशी को 951, सीतादेवी दुबे को 379, सौम्या तिवारी को 394 और उषा संजय सोनी को 369 वोट मिले। विधिमान्य मतों की संख्या 1,34,157 रही, जबकि 1206 वोट नोटा को गए।

डाक मत पत्रों की संख्या 110 रही, जिसमें से भाजपा की संगीता तिवारी को 78 कांग्रेस की निधि जैन को 29, गीता कुषवाहा, सावित्री एवं ज्योति सूर्यवंषी को एक-एक वोट मिले।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021