Sagar Political News वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह दरी परिवार सहित भाजपा में शामिल

dari-bjp

– दरी परिवार के साथ तीन गांवों के 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली

सागर (sagarnews.com)। Bhupendra Singh News पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बुंदेला ‘दरी’ ने अपने परिवार और 300 ग्रामीणों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। दरी गांव में आयोजित समारोह में राजेंद्र सिंह ने कहा कि वे मंत्री भूपेंद्र सिंह की विकासपरक राजनीति से प्रेरणा लेकर भाजपा में आए हैं।

कार्यक्रम में बुंदेला के परिवार सहित भोपाल व अन्य क्षेत्रों से उनके रिश्तेदार और संबंधी भी शामिल हुए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राजेन्द्र सिंह दरी को भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा में शामिल किया।

इसके बाद उनके पुत्र संजय सिंह बुंदेला संजू राजा, सुजीत सिंह बुंदेला, ऋषि बुंदेला, नन्हेंराजा बुंदेला ने मंत्री सिंह से भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद दरी, चुरारी, नीमखेड़ा ग्रामों के बुंदेला, यादव, लोधी, अहिरवार ,आदिवासी समाज, धानक समाज सहित सभी समाजों के लगभग 400 लोगों ने सदस्यता ली।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दरी परिवार का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि विकास की भावना से भाजपा में आए बुंदेला परिवार के इस विश्वास में कभी कमी नहीं आएगी। सिंह ने कहाकि जातिवाद काम नहीं आता विकास ही जीवन में काम आता है। भूपेंद्र सिंह ने राजेन्द्र सिंह बुंदेला के पिता राजाजू दरी के जनसंघ और भाजपा के प्रति निष्ठा, प्रेम और सेवाओं को स्मरण करते हुए कहा कि आज राजेंद्र सिंह ने अपने पिता के विचारों और पदचिन्हों पर लौटने का फैसला किया है।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021