Sagar News खुरई और बांदरी में भगवान शिव की शाही बारात ने बिखेरा भक्ति का रंग

khurai-pushpvarsha

सागर (sagarnews.com)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खुरई और बांदरी में भगवान शिव की शाही बारात ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का अनूठा रंग बिखेरा।

खुरई के ऐतिहासिक भूतेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई भगवान भोले की भव्य शाही बारात नगर के सागर नाका, नगर पालिका कार्यालय, गढ़ौला नाका सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी।

बारात में शिव-पार्वती विवाह और पौराणिक कथाओं पर आधारित सैकड़ों आकर्षक झाँकियाँ शामिल रहीं, जिनमें नर-नारी, ऋषि-मुनि, असुर, गंधर्व, अवधूत, कापालिक और अघोरी जैसे पात्रों को दर्शाया गया।

भाजपा नेता अविराज सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ बारात का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। डोहेला किले पर अविराज सिंह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा सागर के अध्यक्ष लखन सिंह भी मौजूद रहे।

बांदरी में हनुमान मंदिर से भगवान शिव की शाही बारात निकाली गई, जो नगर के प्रमुख स्थानों से गुजरी। अविराज सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह ने मंदिर में पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बारात में भजन-कीर्तन के साथ नृत्य ने वातावरण को शिवमय बना दिया।

दोनों स्थानों पर वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। खुरई का यह आयोजन नगर का सबसे बड़ा पर्व बनकर उभरा, जिसमें भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2025