मंत्री हर्ष यादव ने बच्चों के साथ किया विशेष मध्याह्न भोजन

harsh-yadav-iday

सागर (Sagar News)। स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि क्रमांक-एक में विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री हर्ष यादव ने छात्राओं के साथ बैठकर विशेष मध्यान्ह भोज ग्रहण किया।

ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, जिला पंचायत सीइओ चंद्रशेखर शुक्ला, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारियों ने भी उनके साथ भोजन किया। इस अवसर पर लोक शिक्षण संयुक्त संचालक आरएन शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी डा. महेंद्रप्रताप तिवारी, डीपीसी एचपी कुर्मी एवं अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


For latest Sagar News from Sagar (MP) log on to Sagar News सागर न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2019