सागर 29 जून 2020/ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को वायरोलॉजी लैब की रिपोर्ट में 9 मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिले में अब तक 365 मरीज मिल चुके हैं।
जिसमें 75 वर्षीय महिला संत रविदास वार्ड, 55 वर्षीय महिला बड़ा बाजार, 59 वर्षीय पुरुष मनोरमा कालोनी मकरोनिया, 59 वर्षीय पुरुष एकता कॉलोनी, 45 वर्षीय महिला शनिचरी वार्ड, 53 वर्षीय पुरुष गुरूगोविन्द सिंह वार्ड, 31 वर्षीय पुरुष शिवाजी वार्ड, 65 वर्षीय पुरुष सदर बाजार एवं 26 वर्षीय पुरुष जरूवाखेड़ा जिला सागर निवासी शामिल हैं।