सागर (sagarnews.com)। स्त्री सम्मान और पर्यावरण जागरूकता अभियान पर निकली महिला टीम का डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. जनकदुलारी आही ने पुष्पगुच्छ देकर टीम के सभी सदस्यों का स्वागत किया और इस अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
शोलापुर (महाराष्ट्र) की निवासी तीन सदस्यीय टीम ‘वी केयर-वी डेयर’ अभियान के नाम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक की कार यात्रा पर निकली है। टीम की सदस्य तेजस्विनी ने बताया कि हम 11 राज्यों से गुजरते हुए लगभग 8500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। 08 सितंबर से अभियान पर निकली यह टीम 10 अक्टूबर को कन्याकुमारी पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि ‘सपोर्ट वीमेन-रेस्पेक्ट वीमेन’ हमारे अभियान का मुख्य उद्देश्य है। पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के तहत हमने यह अभियान शुरू किया है। समाज में महिलाओं को सम्मान और सहयोग मिले इसके लिए हमलोग एक कार रैली के माध्यम से लोगों को एक संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। जगह-जगह हम लोगों से मिल भी रहे हैं। इसी के साथ हम रोजमर्रा के जीवन में बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करने के लिए भी जागरूकता संदेश लेकर निकले हैं।
उन्होंने बताया कि वे चाहते हैं लोग प्लास्टिक के अधिक उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जानें। साथ ही अनुपयोगी और वेस्ट प्लास्टिक सामग्री की रिसाकिलिंग को बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की रिसाइकिलिंग कर ईको ब्रिक्स (प्लास्टिक की ईंट) बनाकर अनेक उपयोग किये जा सकते हैं। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के प्रो। जीएल पुणताम्बेकर, डॉ। ललित मोहन, उपकुलसचिव सतीश कुमार और मीडिया अधिकारी डॉ। विवेक जायसवाल उपस्थित थे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021