प्रशासन के प्रयासों के बावजूद ब्राह्मण समाज ने सागर में लगाई महापंचायत

sagar-protest

सागर (sagarnews.com)। प्रशासन की मंशा के विपरीत बुंदेलखंड के ब्राह्मण गुरुवार को यहां खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में जुट गए हैं। ब्राह्मण समाज ने यहां महापंचायत का आयोजन किया है। सेमरा लहरिया में पिछले दिनों एक युवक को जिंदा जलाने की घटना के परिप्रेक्ष्‍य में यह सब हो रहा है। मृतक यादव समाज का था लेकिन उस घटना के पीछे जिन लोगों को जिम्‍मेदार बताया जा रहा है, वे ब्राह्मण समाज से संबंधित हैं।

ब्राह्मण महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने किसी को भी ऐसे आयेाजन नहीं करने को कहा था लेकिन ब्राह्मण समाज ने तय समय पर महापंचायत लगा दी। पुलिस ने एहतियातन शहर के प्रवेश द्वार बहेरिया तिराहा, बम्हौरी तिराहा, लेहदरा नाका आदि जगहों पर कई वाहन रुकवा दिए।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ब्राह्मण नेता पूर्व कुलपति अनिल तिवारी व कॉलोनाइजर अजय दुबे को मंच पर नहीं आने दिया। उन्हें अपनी बात रखे बगैर लौटना पड़ा। वक्ताओं ने कुछ हद तक मप्र शासन को घेरने की कोशिश भी की। इस बीच पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मंच पर भी पहुंचे। लेकिन उन्हें भी लौटा दिया गया।

मुख्य वक्ता सर्वेश पांडे कानपुर ने कहा कि हमें अभिव्यक्ति का अधिकार क्यों नही। क्या ये अधिकार कन्हैया कुमार, स्वामी ओम, चंद्रशेखर रावण को है। क्यों षड्यंत्र व साजिश कर हमें इक्ट्ठा होने से रोका गया । पुलिस-प्रशासन में हमारे भाई हैं। उन्होंने हमारा साथ दिया। हम चंचल के लिए न्याय मांगने आए हैं। यह किसी समाज की बेटी के साथ हो सकता था। इतना जोर से जय परशुराम का नारा लगाए कि शिवराज सिह की कुर्सी हिल जाए। उन्‍होंने कहा कि जब घर गिराया जाता है तो उसका अवैध होना जरूरी है। क्या गिराने के पहले उसके अवैध होने की जानकारी नहीं थी।
panchayat-vehicles
वक्‍ताओं ने भूपेंद्र सिंह का इस्‍तीफा मांगा

मदन दुबे ने कहा नगरीय प्रशासन मत्री भूपेंद्र सिह ने खुरई विस क्षेत्र में 22 लोगों की दुकानें गिरा दीं। अन्नी दुबे ने कहा कि यहां सागर के लोग नहीं हैं। अन्‍य जगहों से आए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। आज से सागर के ब्राह्मण समाज का नया इतिहास लिखा जाएगा। एक वक्ता ने कहा कि आंदोलन स्थगित करने वाले सभी लोग सागर के नही थे। एक अन्‍य वक्ता ने कहा कि हमें भूपेंद्र सिह का इस्तीफा चाहिए है। उन्होंने हमारे समाज को प्रताडि़त किया है।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →