इंटरसेप्टर वाहन करेगा गति का परीक्षण, नियम तोड़ने वालों का होगा चालान

police-intercepter

सागर (sagarnews.com)। सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने कह प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए पुलिस को एक नया इंटरसेप्‍टर वाहन दिया गया है। एक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वाहन को पुलिस के सुपुर्द किया। सांसद राज बहादुर सिंह ठाकुर, विधायक शैलेंद्र जैन एवं प्रदीप लारिया ने कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के साथ पुलिस इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस वाहन के माध्यम से सड़कों पर चल रहे वाहनों की गति का परीक्षण किया जाएगा। अधिक तेज गति पर चल रहे वाहनों के चालान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस को सडकों पर हो रहे हादसों को रोकने एवं वाहनों की गतिसीमा के नियंत्रण हेतु पुलिस इंटरसेप्टर वीकल प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कियह वाहन गतिसीमा के नियंत्रण हेतु काफी कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों, नगर निगम, छावनी परिषद केन्ट एवं नगरपालिका निगम मकरोनिया से अनुरोध किया कि वे अपने मार्गों में गति-सीमा निर्धारण के सूचनात्मक बोर्ड लगवायें।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021