सागर (sagarnews.com)। कांग्रेस ने दावा किया है कि डीएपी और यूरिया खाद का संकट गहराने से जिले के किसान परेशान हैं। पार्टी ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
मप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने बुधवार को कलेक्टर दीपक आर्य से मुलाकात कर जिले में गहराए खाद संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले किसानों को डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं कराई गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।
यह भी पढ़ें : भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में खाद की व्यवस्था करने के निर्देश दिए
चौधरी ने कहा कि डीएपी और यूरिया खाद के संकट के चलते जिले के प्रभारी मन्त्री अरविन्द भदौरिया के विधानसभा क्षेत्र की अटेर सोसायटी और केन्द्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र के सबलगढ़ में खाद के ट्रक लूटने की घटनाएं घटित हुई हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने आज तक डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं कराई है।
उन्होंने कहा कि हर साल अक्टूबर में खाद का पर्याप्त भंडारण कर किसानों को वितरण किया जाता हैं किंतु इस बार ऐसा नहीं हुआ है। भाजपा सरकार को किसानों की चिंता नही हैं। सरकार का किसान विरोधी चहरा उजागर हुआ है।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021