स्‍कूली बच्‍चों के वाहन ने महिला को टक्‍कर मारी, नाराज लोगों ने रास्‍ता रोका

Alt Text

सागर (sagarnews.com)। एक स्‍कूल बस ने एक महिला को टक्‍कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कैंट थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। हंगामा होने के बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर यातायात शुरू करवाया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार को दोपहर करीब एक बजे हुई। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बंगला नंबर 9 में रहने वाली उषा कलसिया को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने वाहन में तोडफ़ोड़ की और जाम लगा दिया।

कैंट थाना प्रभारी गौरव तिवारी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाइश दी और सडक़ से हटाया। जिससे यातायात बहाल हुआ। तिवारी लोगों की समस्या सुनने के बाद उनके साथ छावनी परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कैंट सीईओ श्रेया जैन से चर्चा की और लोगों की समस्याओं से अवगत कराया।

इसके बाद कैंट प्रशासन ने उस रोड पर जल्दी ब्रेकर बनवाने की बात कही। पुलिस स्कूल वाहन के चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। गंभीर रूप से घायल महिला को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021