गोवर्धन पूजा : रमझिरिया में लगा मेला, कनेरादेव में ग्वालों का बुंदेली नृत्य

diwari-dance

सागर (sagarnews.com)। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा को लेकर कनेरा देव में घोषी वा यादव समाज ने गोवर्धन पूजन किया और मौनियों ने कारसदेव बब्बा की पूजा कर नृत्य किया। बुंदेली नृत्य से ग्वालों ने सबका मन मोह लिया। कनेरा देव में कारसदेव बब्बा के यहां करीब 100 वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। रमझिरिया में झूले, खलौनों की दुकानें और आकर्षक साज सज्जा के सामानों के स्टॉल सजाए गए थे। रमझिरिया में भी हर वर्ष मेला लगता है। आज भी यहां पर खासी भीड़ देखने मिली।

दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के लिए ललितपुर से बांदकपुर निकले ग्वाल शुक्रवार की सुबह परसोरिया में रुके। जहां उन्होंने मंदिर के सामने मोनिया नृत्य किया। ग्वाल परसोरिया बाजार मंदिर के सामने झूम-झूम कर नाचे। वहीं उन्होने बताया कि बर्षों से चली आ रही देसी दिवारी एवं मोनिया नृत्य की प्रथा के अनुसार आज वह कारस देव बाबा मंदिर एवं बांदकपुर दर्शन के लिए जाते है। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां पर लोग इक_ा हो गए। जिन्होंने उनकी श्रद्धा भक्ति और नृत्य की काफी सराहना की।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021