मानवमात्र का कल्याण सनातन धर्म से ही होगा : ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया

scindiya-purohit

सागर (sagarnews.com)। प्रदेश के पुजारी पुरोहितों विद्वानों का सम्मेलन और सम्मान समारोह मंगलवार को ग्‍वालियर के आईपीएस कॉलेज प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा द्वारा किया गया था।

मुख्य अतिथि के रूप में कायक्रम में उपस्थित केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा ब्राह्मण समाज ने भारत ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में जो ज्ञान परंपरा बनाई है। उसके आधुनिकी करण होने के बाबजूद भी श्रीलंका से लेकर इंडोनेशिया तक सनातन धर्म आज भी चल रहा है। इसलिये ब्राह्मण संपुर्ण विश्व के लिये पूज्य है। क्योंकि मानवमात्र का कल्याण सनातन धर्म से ही हो सकता है। भगवान परशुराम ने तो त्रेतायुग में ही नारी सशक्तिकरण और जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया था। जिस पर आज विश्व का विज्ञान मंथन करने में लगा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता का रहे महामंडलेश्वर श्रद्धेय रामदास महाराज ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ साथ अब फिर से गुरुकुल परंपरा की ओर लौटने की आवश्यकता है। तभी सभी का जीवन सुखदायक होगा। इसी को हम संत परंपरा में मोक्ष की संज्ञा देते है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दूसरे महामंडलेश्वर रामभूषण महाराज ने कहा कि धर्म संस्कृति की रीढ़ पुजारी पुरोहित और विद्वत समाज ही है।

हजारों की संख्या में पुजारी पुरोहित, कथावाचक, ज्योतिषाचार्य और ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। सभी को सम्मानित भी किया गया। सागर से प्रतिनिधि मंडल में संतपुजारी संघ के प्रदेश सचेतक और युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भरत तिवारी, जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद तिवारी, संभागीय अध्यक्ष रामेश्वर दुबे, शिवसेना के उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, परशुराम सेना के अध्यक्ष योगेश दीक्षित, शेखर तिवारी, रानू तिवारी, विनोद गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →