मकरोनिया में युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया

maskronia-congress

सागर (sagarnews.com)। मकरोनिया के नव नियुक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारीयों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन मकरोनिया के आकांक्षा गार्डन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी थे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष इंजी. संजय रोहिदास, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष राजा बुन्देला आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कर पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवा नोजवानो को छलने का काम किया हैं। आज युवा नोजवान रोजगार की तलाश में दर दर भटकने को मजबूर हैं।

श्री चौधरी ने भाजपा सरकार की युवा, किसान व जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने की बात कही। कार्यक्रम को प्रदेश के कांग्रेस के महासचिव मोती पटेल,जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, आर. आर. पारासर, अमोल सिंह राजपूत, एड. घनश्याम पटेल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया अंत मे आभार एड. अम्बुज चौहान में व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल जैन, प्रीतेश तिवारी, सुदीप पटेरिया, जयदीप तिवारी,निशान्त आठया,प्रकाश अहिरवार, सन्दीप चौधरी, चंदन रेदास, सन्दीप वर्मा, अविनाश खरे,राजेन्द्र साहनी, धर्मेन्द्र रजक,निहाल पाण्डेय, दीपक कुर्मी, कल्पना रजक,कु. स्नेहा, विकास घारू, आसिफ खान, अरविंद सूयवंशी वीरेंद्र वर्मा, प्रिंस राजपूत, राहुल अहिरवार, वीरेंद्र जैन, भूपेंद्र पटेल, अजय पटेल सचिन चौबे, नगर सचिव, सचिन अहिरवार, संतोष सेन, राम कुमार सहित अनेकों कांग्रेस जन मोजूद रहे।

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →