सागर (sagarnews.com)। श्री गुरु नानकदेव जी के 552वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार सुबह 7 बजे सिंधी कॉलोनी में नगर कीर्तन निकाला गया। इस मौके पर महिलाओं ने अपने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। समाज के कैलाश हसानी ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिंधी समाज ने सिंधी गुरुद्वारा से सुबह 7 बजे जुलूस निकला जो पूरी कॉलोनी का भ्रमण कर मनवानी गली, कुकरेजा गली, प्रायमरी स्कूल होते हुए खुरई रोड से शास्त्री वार्ड से वापस सिंधी गुरुद्वारा पंहुचा।
इस मौके पर गुरुद्वारा अध्यक्ष किशनचंदानी, अविनाश गंगवानी, सुरेश मोहनानी, अनिल लालवानी, किशोर नागवानी, सुनील मनवानी, दौलत चांदनी, लालचंद मेठवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल थे। राजेश मनवानी ने बताया कि सिंधी कॉलोनी में सुबह से ही महिलाओ का आना शुरू हो जाता है सिंधी गुरुद्वारा साई मिलनराम दरबार में 19 नवम्बर को सुबह 5 बजे लालचंद मेठवानी द्वारा प्रभात फेरी उसके बाद सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अखंड पाठ के साथ लंगर लगेगा।
खुरई रोड स्थित साई मिलनराम दरबार सिंधी गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन होगा। अरदास के बाद लंगर का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे। इसको लेकर समाज द्वारा व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। 19 नवंबर की रात में प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम रखा गया है। रात में 11 बजे से दो बजे तक कीर्तन का संगीतमय आयोजन होगा। यहां सभी समाज बंधु एकत्रित होकर रात 1.20 बजे गुरूनानक देवजी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाएंगे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021