सागर (sagarnews.com)। शहर की जानमानी घड़ी दुकानों पर भी कंपनी के नाम की नकली हाथ घडिय़ां बेची जा रहीं थीं। निगम मार्केट स्थित समय इलेक्ट्रोनिक्स, फौजी वॉच कंपनी, आर्मी वॉच एवं सुपर इलेक्ट्रानिक्स दुकानों में फास्ट्रेक और सोनाटा कंपनी जैसी मिलती जुलती कंपनी की घडिय़ां बेची जा रहीं थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने नकली माल का जब्त कर लिया है और आइटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिमेड के जांच अधिकारी मयंक शर्मा ने शिकायत की थी, कि शहर में कंपनी की घडिय़ों की डुप्लीकेट घडिय़ां धड़ल्ले से बेची जा रहीं हैं। लंबे समय से यह खेल चल रहा है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
निगम मार्केट में दो और सुभाष नगर में कार्रवाई
पुलिस कंपनी के मैनेजर के साथ निगम मार्केट स्थित आर्मी वॉच कंपनी पर कार्रवाई की। दुकान संचालक राजकुमार लालवानी पिता मोहन लाल लालवानी मिले। दुकान में जांच की गई तो यहां 35 नग फास्ट्रेक कंपनी की डुप्लीकेट घडिय़ां मिली। वहीं निगम मार्केट में ही फौजी वॉच कंपनी में जांच की गई तो यहां से 152 नग नकली फास्ट्रेक कंपनी की घडिय़ां मिली। इनकी कीमत 1 लाख छह जार चार सौ रुपये आंकी गई। दुका संचालक दीपक गोपलानी पर धारा 51, 63 कापी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी तरह सुभाषनगर निवासी 49 वर्षीय गुलाब सचदेव पिता स्व. रतन लाल सचदेव के यहां भी जांच की तो यहां 30 नग फास्ट्रेक कंपनी की नकली घडिय़ां मिली।
समय इलेक्ट्रोनिक्स पर नकली सोनाटा और फास्ट्रेक की घडिय़ां मिलीं
पुलिस टीम ने कटरा स्थित समय इलेक्ट्रोनिक्स पर 47 नग सोनाटा कंपनी की 32 हजार की नकली घडिय़ां जब्त की। 50 नग फास्ट्रेक कंपनी की डुप्लीकेट घडिय़ां मिली, जिनकी कीमत 35 हजार आंकी गईं। दुकानदार सुनील कुमार दरयानी इन घडिय़ों के कागजात भी नहीं दिखा पाए। दुकानदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 51, 63 कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की।
–कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाईयां की गई हैं। दुकानों पर मिलते जुलते नामों व नकली ब्रांड की घडिय़ां बिक रहीं थीं। संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
सतीष सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली
–सागर शहर में नकली घडिय़ों के बेचे जाने की शिकायतें लगातार आ रहीं थीं। पुलिस के साथ दुकानों में जांच की गई तो यहां दुकानों से डुप्लीकेट घडिय़ाँ मिलीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मयंक शर्मा, मैनेजर, ईआईपीआर इंडिया, प्राइवेट लिमिटेड
आर्मी के नाम पर दुकान खोलकर बेच रहे थे नकली सामान
![sagar-news-thumbnail](https://sagarnews.com/wp-content/uploads/2022/02/sagar-news-thumbnail-e1696584874811-735x400.jpg)