सागर (sagarnews.com)।भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित 24 घंटे की जिला स्तरीय चालीसा पाठ का समापन सोमवार को किया गया। समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव आशीष शुक्ला उपस्थित रहे।
इस मौके पर संध्या शुक्ला ने कहा कि अध्यात्मिक पूंजी, धर्म की पूंजी हमें कमानी है, यही आपके साथ जाएगी। सदगुरुदेव द्वारा जो हमें तीन धाराएं प्रदान की गई हैं। धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और मानवता की सेवा जिस पर हम सबको निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य को करना है।
उन्होंने कहा कि राजनीति और राजनेता अब अभिनय से कम नहीं है जो जितना अच्छा अभिनय कर लेगा वह उतना ही अच्छा राजनेता बन जाएगा। ऐसी आज की राजनीति हो गई है। ईमानदार लोग राजनीति से दूर हो गए हैं। राजनीति में केवल 10 प्रतिशत लोग ही होंगे जो ईमानदारी की इच्छा रखते होंगे। बाकी 90 प्रतिशत राजनेता भ्रष्टाचारी, धोखेबाज और समाज को लूटने वाले हैं और स्वयं के लिए पूंजी एकत्र कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी गरीबी बढ़ती जा रही है। युवाओं को अपने प्रदेश से दूसरे प्रदेश में पलायन करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी भी देशविरोधी ताकतों से जाकर मिल गई है इससे बड़ा अधर्म और कोई नहीं होगा। बीजेपी ने देश को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर देश के साथ धोखा किया है। प्रदेश में नशे, मांस का व्यापार क़त्ल खानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आंदोलन के रूप में कार्य करना है
आशीष शुक्ला ने कहा कि वर्तमान शासन प्रशासन को जो हमारी अध्यक्ष महोदय द्वारा चुनौती दी गई है उसे एक आंदोलन के रूप में हमें बढ़-चढकऱ कार्य करना है तब जाकर हम अपने क्षेत्र का विकास कर सकेंगे। संचालन संतोष भगोरिया जिला प्रवक्ता एवं बाबूलाल विश्वकर्मा प्रांतीय प्रवक्ता ने किया एवं आभार अरविंद दीक्षित जिला अध्यक्ष ने माना।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021