सागर (sagarnews.com)। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता के लिए विश्वविद्यालय की विधि विभाग की छात्रा अदिति त्रिपाठी का चयन हुआ है। गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में 23 जनवरी को आयोजित जोन प्रथम के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अदिति का चयन किया गया है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 में प्रतिभागिता करेंगी।
अदिति ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जीवन शैली, आर्थिक और सामाजिक बदलाव विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए 68 प्रतिभागियों के बीच चयनित प्रथम दस में अपनी जगह बनाई है जो अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे.
राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 के विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. दीपक व्यास ने बताया कि कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विश्वविद्यालय में अनेक स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में पर्यावरण युवा संसद का आयोजन 18 जनवरी को किया गया था जिसमें कुल 106 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से 06 प्रतिभागियों खुशी सलूजा, श्रेया जैन, प्रियंका यादव, अदिति त्रिपाठी, आकाश दुबे, जिज्ञासा गुप्ता का चयन करते हुए अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया गया था.
अदिति की सफलता पर समिति के सदस्य डॉ. रामहेत गौतम, डॉ पंकज सिंह, डॉ. विवेक दुबे, डॉ. पी वकुला, डॉ.रितु यादव और डॉ. प्रीति दुबे ने बधाई दी।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021