सागर (sagarnews.com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को प्रभावी तरीके से प्रसारित करने के उदेश्य से खुरई विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र स्तर पर कार्यक्रम में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा प्रभारी व मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के प्रभावी विस्तार हेतु माधव सिंह सिलोधा को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। खुरई ग्रामीण मंडल में राजाभाई सिंह धांगर, खुरई नगर मंडल में कृष्णगोपाल यादव किस्सू, मालथौन मंडल में इंद्रपाल सिंह लोधी रामछायरी एवं बांदरी मंडल हेतु संतोष पटैल करैया को मन की बात कार्यक्रम के प्रभावी विस्तार हेतु प्रभारी बनाया गया है।
उक्त सभी प्रभारियों का दायित्व होगा कि आगामी 30 जनवरी के पहले तक प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर तक मन की बात कार्यक्रम हेतु बूथ प्रभारी का दायित्व सुनिश्चित करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी केंद्रों पर आगामी 30 जनवरी को 11 बजे प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए अधिक से अधिक उपस्थिति रहे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021