सागर (sagarnews.com)। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कलेक्ट दीपक आर्य के साथ गुरुवार को मकरोनिया क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजाखेड़ी में बजरिया सड़क निर्माण तथा सौंदर्यीकरण के कार्य का जायजा लिया और काम शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजरिया से मकरोनिया चौराहे तक चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक लारिया और कलेक्टर ने नगर पालिका में नवनिर्मित शासकीय अस्पताल का जायजा भी लिया। निरीक्षण के उपरांत नगर पालिका परिषद् में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि आवास स्वीकृति में शेष बचे हितग्राहियों का सर्वे किया जाए। विधायक लारिया ने रेल्वे ओवर ब्रिज के निर्माण में गति लाने के निर्देश देते हुए बताया कि शीघ्र ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण कर आवागमन शुरू किया जाये।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अमन मिश्रा, तहसीलदार, नगर पालिका ए.ई. एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021