सागर (sagarnews.com)। केंट थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला को 12 लाख रूपए का लालच देकर 2 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार बनी महिला ने केंट पुलिस से इसकी शिकायत की है। पति की मौत के बाद महिला को संबल योजना के तहत 4 लाख रुपए मिले थे।
जानकारी के अनुसार भगवानगंज निवासी रानी अहिरवार नाम की महिला के पति की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। विगत दिनों संबल योजना के तहत उसे सहायता राशि के रूप में 4 लाख रुपए मिले थे। इस बीच बदमाशों ने महिला के मोबाइल नंबर पर फोन करके बताया कि उन्होंने आपके पति की मौत के बाद सहायता राशि 4 लाख डाली है। यदि आपको 12 लाख रुपए और चाहिए है तो कुछ कार्रवाई और करना होगी।
महिला ठगों की बातों में आ गई और एक एक कर कई बार बदमाशों के खातों में 2 लाख से अधिक की राशि डाल दी। जब 12 लाख नहीं आए और बदमाश लगातार और पैसों की मांग करते रहे तो महिला समझ गई कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है। जिसके बाद महिला ने केंट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021