टोक्‍यो कूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए सागर के चार कूडो खिलाड़ी चयनित

kudo-championship

सागर (sagarnews.com)। राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं द्वितीय फेडरेशन कप में सागर के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक एवं 12 कांस्य पदक जीते। मध्य प्रदेश कूडो टीम के कोच की जिम्मेदारी एसोसिएशन के सचिव हरिकांत तिवारी को दी गई थी। प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सोलन में 14 से 20 फरवरी तक हुई थी।

प्रतियोगिता मैं 36 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश की टीम से 59 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से 26 खिलाडी सागर के थे। प्रतियोगिता में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुए जिसमें सागर के चार खिलाड़ी करण पटेल, मोहम्मद सोहेल खान, शैलेंद्र सिंह कुर्मी और गीतिका पटेल शामिल हैं कूडो वर्ल्ड कप टोक्यो जापान में मई 2022 में आयोजित होगी।

कूडो भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है एवं केंद्रीय सरकार के अधीनस्थ विभागों में कूडो खिलाड़ियों को नौकरियों में आरक्षण प्रदान किया गया है। शैलेन्द्र जैन के प्रयासों से मध्य प्रदेश सरकार के खेल विभाग ने भी कूडो खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए एकलव्य अवार्ड देने के लिए खिलाड़ियों को नामांकित किया है। जो कूडो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उन्हें एकलव्य एवं विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

सर्किट हाउस में कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के चेयरमैन नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने खिलाड़ियों का समारोह पूर्वक सम्मान किया। जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, वीनू राणा, जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान, डॉ नईम खान, डॉ राजेन्द्र यादव, नीरज यादव, हरिकांत तिवारी, आमिर खान, डॉ गणेश चौबे, शुभम राठौर, अजय पटेल, अमित जैन, मेघा भोजक, अंशुल हर्षे, अभिषेक नामदेव, गोलू सेन, नितिन साहू, शरद साहू आदि उपस्थित थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021