आखिर कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं के लिए बसों की संख्या बढ़ाई और किराया भी घटाया

collector-meeting

सागर (sagarnews.com)। कलेक्टर दीपक आर्य के हस्तक्षेप के पश्चात कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कॉमर्स विषय की दो हजार से अधिक छात्राओं की आवागमन की समस्या का निदान हो गया है। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कॉमर्स विषय की छात्राओं में गत दिवस कलेक्टर दीपक आर्य के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था।

कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कालेज प्रबंधन एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ जीएस रोहित को निर्देश दिए कि छात्राओं की समस्याओं का तत्काल हल किया जाए। डॉ रोहित एवं प्राचार्य डॉक्टर इला तिवारी ने दो बसों की व्यवस्था कराई। प्रतिदिन आने जाने के 20 रुपए निर्धारित किए गए है।

उल्लेखनीय है कि शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय का 6 करोड़ से अधिक की राशि से निर्मित नवनिर्मित भवन का विगत दिनों लोकार्पण हुआ था और तब यह भवन खाली था । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस स्टैंड पर छात्राओं की संख्या अत्याधिक होने एवं जगह की कमी होने से कालेज प्रबंधन द्वारा कॉमर्स विषय की 2000 छात्राओं की पढ़ाई राजघाट रोड स्थित नवीन भवन में प्रारंभ की गई थी, किंतु छात्राओं द्वारा आने आवागमन में परेशानी होने पर विरोध जताया गया था। छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी समस्याओं को हल कराने के निर्देश दिए गए थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →