कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया झील और एलिवेटेड कोरिडोर का निरीक्षण

lake-dm

सागर (sagarnews.com)। कलेक्टर दीपक आर्य ने गुरुवार को लाखा बंजारा झील में चकराघाट से दीनदयाल चौक तक बनाए जा रहे एलिवेटेड कोरिडोर के पिलर पर गर्डर रखने के कार्य का शुभारम्भ किया। वे अधिकारियों के साथ लाखा बंजारा झील कायाकल्प परियोजना और एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि जून तक मानसून से पहले ही एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण के लिए बनाई गई एप्रोच रोड को डिसमेंटल करना होगा। इसके लिए एलिवेटेड कोरिडोर का कार्य और तेजी से करने हेतु उन्होंने निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने लाखा बंजारा झील परियोजना का स्थल निरीक्षण कर झील में लगाई जाने वाली लाखा बंजारा की मूर्ति के लिए स्थल चयन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसकी डिजाइन जल्द प्रस्तुत करें। 

कलेक्टर ने कहा कि मूर्ति ऐसे स्थल पर लगाई जाए कि झील के चारों ओर ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र से उसे स्पष्ट देखा जा सके। पाथ-वे के साथ झील में पत्थरों की पिचिंग के लिए मटेरियल, लेबर और मशीनरी बढ़ाएं। झील का जो स्थल सूख चुका है उसको समतल करें।

उन्होंने कहा कि जो शेष अनुपयोगी मटेरियल घास, सिल्ट, मिट्टी आदि झील में है उन्हें मशीनों से तेजी से झील से बाहर करें। साथ ही पाथ-वे के दोनों ओर बाउंड्री बनाने लगाई जाने वाली ग्रिल आदि का कार्य भी प्रारम्भ कराएं। इस दौरान सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अजय शर्मा, स्मार्ट सिटी और पीएमसी के इंजीनियर्स और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →