प्याज के साथ खेत में हो रही थी अफीम की खेती

crime

सागर (sagarnews.com)।रहली थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकुआ टोला में पुलिस ने प्याज की आड़ में हो रही अफीम की खेती को पकड़ा है यहां पर दो खेतों में पुलिस को 33 फीट ऊंचे अफीम के कई पौधे भी मिले हैं पुलिस ने वहां खेती कर रहे किसान को गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने राजस्व टीम के साथ दबिश दी और खेत से अफीम के तीन-तीन फुट उंचे पेड़ कटवाए। पुलिस को अंदेशा है कि फसल कटाई के लिए आने वाले हार्वेस्टर चालकों ने किसान को अफीम की खेती के लिए प्रेरित किया और बाद में फसल खरीदने का आश्वासन भी दिया था।

थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत सांवलखिरिया के ग्राम ढिकुआ टोला में अफीम की खेती होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर स्टाफ के साथ दबिश दी। खेत गांव के ही नंदू कुर्मी का था और उसने प्याज के साथ बीच-बीच में अफीम भी बोया था। प्याज के साथ बोवनी से अफीम की गंध नहीं आती। अफीम के पेड़ तीन-तीन फीट ऊंचे हो चुके थे।

पुलिस ने नंदू कुर्मी को पकड़कर खेत से अफीम के पेड़ कटवाए और देर रात लेकर पुलिस थाने आए। रहली थाना क्षेत्र में पहली बार अफीम की खेती पकड़ाई है। बोई गई अफीम की कीमत और होने वाले उत्पादन का आंकलन पुलिस अब तक नही कर पाई है।

इसके अतिरिक्त किसान ने कितने क्षेत्र में अफीम बोया था, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। कारवाई के दौरान नायब तहसीलदार प्रतीक रजक सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस देर रात तक प्रकरण में कारवाई करती रही।

रहली क्षेत्र में अफीम की खेती इसके पहले किसी के द्वारा नहीं की गई। बताया जा रहा है कि पंजाब से जो लोग फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर लेकर आते हैं उन्होंने ही किसान को अफीम की खेती के लिए बहकाया होगा। साथ ही फसल होने पर बाद में खरीदी का आश्वासन भी दिया होगा।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →