आचार्य विद्यासागर महाराज चारों वेद और चारों धाम है- उमा भारती

सागर (sagarnews.com)। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज सिर्फ संत नहीं वे भगवान है संत जिस अवस्था को प्राप्त करने के लिए तपस्या करते हैं अब वह आचार्य श्री के लिए लक्ष्य हो गया है! आचार्य महाराज चारों वेद और चारों धाम है वे राम कृष्ण और शिव हैं। यह बात मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और साध्वी उमा भारती ने जैन तीर्थ क्षेत्र पटनागंज रहली जिला सागर मैं आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन करने के बाद कहीं।

उन्‍होंने कहा महाराज के अंदर सारा हिमालय समाया हुआ है। हिमालय में तपस्वियो की जो तपस्या है, आभा है, ऊर्जा है, शक्ति है वह आचार्य श्री में समाई हुई है।आचार्य श्री के दर्शन कर लेना ही आपने चारों धाम के दर्शन कर लिए इस भूमंडल पर महाराज की छाया लंबे समय तक बनी रहे और वह शतायु हो उनके सामने धर्म का अधिष्ठान बना रहे वह स्वयं चाह ले तो शतायु हो सकते हैं उनकी इच्छा के ऊपर सब निर्भर है।

उमा भारती ने कहा कि आज आचार्य भगवन स्वस्थ लगे और उन्होंने मुझ पर आशीष की वर्षा की है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने कहा कि तुम भारती हो तुम्हारे अंदर भारतीयता रहनी चाहिए। उनके द्वारा जो जो शब्द कहे गए हैं वे वेद वाक्य बन गए हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, मंत्री गोपाल भार्गव समाजसेवी मुकेश जैन ढाना, पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर, भाजपा नेता राजकुमार सुमरेडी, सुधीर यादव, राकेश जैन चांदपुर, सुशील जैन कुट्टू भैया, कपिल जैन बरोदा, ब्रह्मचारी रजनीश भैया आदि ने भी आचार्यश्री से आशीर्वाद लिया बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा से आचार्य श्री के स्वास्थ्य की जानकारी उमा भारती जी ने ली।

दोपहर 3  बजे उमा भारती भोपाल से रहली पहुंची जहां पर रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गोपाल भार्गव रतन सिंह सिलारपुर, अभिषेक भार्गव, सुरेश घोसी, राजेंद्र जारोलिया, सुधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी, इंद्रपाल सिंह लोधी, महेश पटेल, अमित नायक, कमल लोधी, तृप्ति लोधी, व  अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने भी उमा जी का स्वागत किया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →