आईजी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, समस्याएं सुनीं

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। पुलिस महानिरीक्षक ने गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन सागर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिवार की समस्याएं भी सुनी। सुबह 8 बजे पुलिस लाइन पहुंचे आईजी अनुराग ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया।

इसके बाद पुलिस लाइन में मौजूद वाहन सहित अन्य संसाधनों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा की। आईजी ने पुलिस लाइन परिसर में पुलिस संवाद कार्यक्रम में दरबार लगाया। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने कार्यालय और पुलिस लाइन में बिजली पानी सडक़ जैसी परेशानियों से अवगत कराते हुए समस्या के निराकरण की मांग की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक तरुण नायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021