सागर (sagarnews.com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम जिले की समस्त शालाओं में आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर उत्कृष्ट विद्यालय एवं महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय क्रमांक 1 सहित जिले की 3500 से अधिक शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण देखा। ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम को रुचिपूर्वक सुना। अन्य विद्यार्थी और शिक्षक अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।
कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख रामकुमार वैद्य, महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय क्रमांक-एक के प्राचार्य यशवंत सिंह राजपूत, मेनपानी हाईस्कूल की प्राचार्य श्रीमती अंजू श्रीवास्तव, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिलगन के प्राचार्य राम मिलन मिश्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोरीबीका की प्राचार्य श्रीमती अनीता कुमार, मयंक नेमा के साथ बीजू थॉमस, मोहम्मद तनवीर शेख, प्रशांत रेजा, शिवानी लोधी, संजय राजपूत, आशीष शर्मा, अभिषेक रावत आदि शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021