सागर स्मार्ट सिटी को सूरत में मिलेगा आईसैक अवार्ड
सागर (sagarnews.com)। इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट में राउंड-3 सिटीज में देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सागर स्मार्ट सिटी को अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह अवार्ड 18 अप्रैल को सूरत में आयोजित स्मार्ट सिटीजः स्मार्ट अर्बनाइजेशन कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया जाएगा।
सूरत गुजरात में होने वाली स्मार्ट सिटीजः स्मार्ट अर्बनाइजेशन कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड वितरण समारोह का भी आयोजन होना है।
पिछले साल 25 जून को स्मार्ट सिटी मिशन एवं अन्य मिशनों- अमृत और पीएमएवाय योजनाओं के साथ लॉन्च के सफल 6 साल पूरे करने पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट 2020 डेटा मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क और क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क के तहत बहुप्रतीक्षित परिणामों की घोषणा की गई थी।
इसमें सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट 2020 (आईसैक) में राउंड थ्री की स्मार्ट सिटीज में देश में दूसरे स्थान पर विजेता बनकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर बाजी मारी थी।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021