सागर (sagarnews.com)। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी ने अंबेडकर जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ भगवान गंज चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। परंतु फासिस्टवादी ताकतों द्वारा संविधान को कुचला जा रहा है व इसको तार-तार कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जिससे पूरे देश पर संकट के बादल छाये हुये हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने गरीबी-अमीरी, छुआछूत को परे रखते हुए सर्वधर्म सम्भाव को दृष्टिगत रख संविधान की परिकल्पना की थी। लेकिन सत्ता में बैठी ताकतें संविधान आधारित न्याय की अवधारणा को नष्ट कर स्वयं ही न्यायपालिका की समानांतर खुद को खड़ा कर रही हैं जो स्वतंत्रता न्याय और संविधान के लिए खतरनाक है।
,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी, आनंद अहिरवार, रमाकांत यादव, सुरेंद्र चौबे, सिंटू कटारे, राहुल चौबे, पुरुषोत्तम, मुन्ना चौबे, महेश जाटव, अंकलेश्वर दुबे, धर्मेंद्र चौधरी, लीलाधर सूर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021