सागर (sagarnews.com)। sagar news सनातन थाट्स संस्था ने रविंद्र भवन में लव या जिहाद विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें 600 से अधिक युवतियों ने भागीदारी की और कई वक्ताओं ने उन्हें संबोधित किया। जानी-मानी वक्ता काजल हिन्दुस्तानी मुख्य वक्ता थीं और सागर की समाजसेवी डा. शशि ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
काजल हिन्दुस्तानी ने कहा कि लव-जिहाद एक बड़ा षड्यंत्र है, जिसमें हिंदू लड़कियों को फंसाया जाता है। उनके साथ प्रेम का झूठा खेल खेलकर मौत के घाट उतार दिया जाता है। बेटियों को इससे बचाने की जरूरत है। इसलिए इस विषय पर खुलकर संवाद होना आवश्यक है।
डा. शशि ठाकुर ने कहा कि भारतीय इतिहास बेटियों और महिलाओं के शौर्य, वीरता और पराक्रम के किस्सों से भरा पड़ा है। चाहे विचार भूमि हो या युद्ध भूमि, हर ओर महिलाओं ने अपनी क्षमता से समाज व देश को समय-समय पर गौरांवित किया है। इसलिये ऐसी महिलाएं ही हमारी आदर्श होनी चाहिये। भारत की बेटियों को गार्गी, मैत्रेयी, महारानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती जैसे बनने की जरूरत है।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2023